फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central amendment

लोगों का रहन सहन होगा आसान

विज्ञापन
central amendment
विजयपुर। अनुच्छेद 370 हटने के बाद देश के हर नागरिक को इसका लाभ होगा। क्योंकि इसके चलते लोग न तो अपना व्यापार चला पातेे थे, और न ही दूसरे राज्य के लोग जमीन खरीद सकते थे। 370 हटने के बाद हर वर्ग खुश हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद प्रकाश गंगा, जय राम शर्मा, सुभाष सिंह जमवाल, अमित दुबे के अलावा क्षेत्र के लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो 370 को हटा दिया जाएगा और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। इससे जनता को काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि कुछ कश्मीरी नेताओं के कारण कई प्रकार से डराया धमकाया जाता था कि अगर 370 को हटाया गया तो दंगे फसाद होंगे और लोगों का कत्ल होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वादा निभाते हुए 370 को बड़ी ही आसानी से हटा दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी काम कर रहे हैं लोगों के हित के लिए ही कर रहे हैं। चाहे वह तीन तलाक हो या 370। उन्होंने बहुत ही समझदारी से काम किया है। यही कारण है कि आज देश की जनता नरेंद्र मोदी से खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed