फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   centeral university, sanskrit weak

Jammu News: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह का समापन

विज्ञापन
centeral university, sanskrit weak
संस्कृत सप्ताह के समापन अवसर पर प्राध्यापक को सम्मानित करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रणवीर परिसर में 28 अगस्त से पांच सितंबर तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया था। शिक्षक दिवस पर मंगलवार को समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि पुरषोत्तम लाल दुबे ने कहा कि संस्कृत दुनिया की सबसे लोकप्रिय भाषा है। संस्कृत संस्कार और संसार की भाषा है। यह सतयुग से चली आ रही है। मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक होने वाले कर्मकांड के कार्यों में संस्कृत का प्रयोग होता है। सम्मानित अतिथि वेदप्रकाश ने कहा कि हर विद्यालय में वर्षभर संस्कृत भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए विविध आयोजन किए जाने चाहिए।
संयोजक डॉ. राजकुमार मिश्र ने बताया कि इस बार संस्कृत सप्ताह के दौरान जम्मू के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में संस्कृत चौपाल, वीथी नाटक और संस्कृत प्रदर्शनी संस्कृत शोभायात्रा, गुरुकुल संदर्शन के साथ छात्रों के लिए संस्कृत गीत, श्लोक, सुभाषित कंठपाठ, निबन्ध, क्विज और भाषण, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। संस्कृत विद्वान प्रो. कैलाश चंद्र, पुरषोत्तम लाल दुबे, वाचस्पति शास्त्री, वेदप्रकाश शास्त्री को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परिसर निदेशक प्रो. मदनमोहन झा ने कहा कि भारत में विभिन्न भाषाओं का संगम है, जिसमें संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इसमें करियर की असीम संभावनाएं हैं। यह लोकप्रिय होने के साथ ही महत्वपूर्ण भाषा है। वर्तमान समय में संस्कृत की प्रासंगिकता देश ही नहीं विदेशों में भी बढ़ी है। यहां डॉ. गोपाल वर्मा, डॉ. योगेन्द्र दीक्षित, कमल किशोर, प्रदीप मिश्र, डॉ. अनयमणि त्रिपाठी, डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. सुजीत कुमार पांडेय, डॉ. मदन सिंह, डॉ. रेखा मिश्र, डॉ. प्रकाश चन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed