{"_id":"63b0a51909fe8d07041a940f","slug":"celibretion-jammu-city-news-jmu2755542120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धूम धड़ाका, मस्ती और उल्लास के साथ 2023 का वेलकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धूम धड़ाका, मस्ती और उल्लास के साथ 2023 का वेलकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। धूम धड़ाका, मस्ती और उमंग। चारों ओर जोश, उत्साह और उल्लास। मौका था 2022 को बाय बाय कहने का और 2023 के वेलकम का। शनिवार की रात घड़ी की सुई के 12 पर पहुंचते ही जोरदार जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया गया। कड़ाके की ठंड में भी शहरवासियों को जश्न में गर्मी का अहसास हुआ। दिवाली जैसा ही शहर और आसपास के इलाकों में आतिशबाजी का नजारा रहा। युवाओं की टोलियों ने सड़कों पर आकर जोश दिखाया तो वहीं होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ रही।
शनिवार दोपहर बाद से ही शहरवासियों के साथ युवाओं पर नए साल का खुमार चढ़ने लगा था। युवाओं के साथ हर आयु वर्ग के लोग नए साल के जश्न में शामिल हुए। इसमें वीकेंड छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने पर्यटन स्थलों का रुख किया तो कईयों ने घरों में ही नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान विशेष व्यंजन परोसे गए और दोस्तों व रिश्तेदारों को बधाई दी गई। शाम ढलने के साथ नए साल के जश्न का खुमार चढ़ता गया। शहर के कई प्रमुख क्लबों में डीजी की धुनों के साथ गायकों की आवाज दूर दूर सुनाई देती रही। रात 12 बजे कई स्थानों पर केक काटकर जश्न मनाया गया। नववर्ष के जश्न में हुल्लड़बाजी को रोकने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। शहर के पुरानी मंडी, सिटी चौक, शालामार, परेड, रघुनाथ बाजार, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, राज तिलक रोड, तालाब तिल्लो, जानीपुर आदि स्थानों पर पुलिस के वाहन घूमते रहे।
बाग-ए-बाहु में जुटी भीड़
नए साल के आखिरी दिन शनिवार को शहर के प्रमुख बाग-ए-बाहु फोर्ट में लोगों की भीड़ जुटी रही। जहां लोगों ने धूप का मजा लिया तो वहीं दोस्तों संग पिकनिक मनाई गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी पहुंचे हुए थे। लोगों ने सेल्फी लेकर 2022 की यादों को अपने मोबाइल में कैद किया।