फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   celebrated Martyrdom Day of Martyr Rajendra Singh

राजेंद्र सिंह का शहीदी दिवस मनाया

विज्ञापन
celebrated Martyrdom Day of Martyr Rajendra Singh
celebrated Martyrdom Day of Martyr Rajendra Singh - फोटो : SAMBA
विजयपुर। कश्मीर के रक्षक महावीर चक्र शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह का शहीदी दिवस उनके गांव पैतृक गांव राजिंद्र सिंह पुरा (बगुना) में मनाया गया। इस मौके पर नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभी ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नेकां नेता सलाथिया ने शहीद राजिंद्र सिंह को देश का वीर सपूत बताया और कहा कि राजेंद्र सिंह ने जान पर खेल कर कश्मीर को कबायली हमले से बचाया था। 1947 में कश्मीर को पाकिस्तानी हमलावरों के हाथों घिरने से बचाया और दुश्मन से लड़ते हुए अपनी जान दे दी थी।
विज्ञापन

एक ब्रिगेडियर होने के बावजूद सिंह ने एक आर्मी जनरल की भूमिका निभाई और 120 सैनिकों के साथ पाकिस्तानी हमलावरों को तीन दिनों तक घाटी में घुसने से रोके रखा था। शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी इस बहादुरी के लिए स्वतंत्र भारत में पहला महा वीर चक्र मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के गांवों के युवा भी सेना में भर्ती होने के लिए उतावले रहते हैं। ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह का बलिदान उनके लिए प्रेरणा है। ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह का जन्म 14 जून 1899 को सांबा जिले के गांव बगूना में सूबेदार लक्खा सिंह के घर हुआ था। शौर्य और वीरता का गुण उन्हें विरासत में मिला था। इस दौरान पंचों-सरपंचों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed