फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Celebrate the Birthday of Maharaja Hari Singh

Jammu News: महाराजा हरि सिंह की जय ...राजपूत एकता जिंदाबाद... के नारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
Celebrate the Birthday of Maharaja Hari Singh
- उमंग, जोश के साथ मनाई महाराजा हरि सिंह की जयंती, राजपूत सभाओं ने प्रतिमा स्थल तक निकाली रैलियां
विज्ञापन

-शहर में विभिन्न जगहों पर समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में उमंग, जोश के साथ अलग-अलग राजपूत सभाओं ने महाराजा हरि सिंह की जयंती मनाई। शहर में रैलियों का आयोजन हुआ। इस दौरान युवा ढोल की थाप पर नाचे। सुबह से लेकर शाम तक महाराजा की जय हो...राजपूत एकता जिंदाबाद, डुग्गर एकता जिंदाबाद.. के उद्घोष से शहर गूंजता रहा।


एकजुट हों लोग, राज्य का दर्जा भी वापस लेंगे : विक्रम सिंह
सुबह साढ़े दस बजे बन तालाब से महाराजा हरि सिंह प्रतिमा स्थल के लिए रैली का शुभारंभ हुआ। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रैली बन तालाब, रूप नगर, जानीपुर, टाली मोड़, न्यू प्लाॅट, अंबफला, पंजतीर्थी, कच्ची छावनी, परेड, शालामार, इंदिरा चौक, गुम्मट के रास्ते महाराजा की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। यहां पर युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह विक्की ने महाराजा हरि सिंह को हार पहनाया और केक काटा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सब डोगरों को एकजुट होने की जरूरत है। एकजुट होकर ही जन्मदिन की छुट्टी की मांग पूरी हो पाई है। अब आगे राज्य का दर्जा वापस लेने के लिए मांग की जा रही है। दोपहर करीब तीन बजे रैली प्रतिमा स्थल पर पहुंची। महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा को फूलमालाएं पहनाई गईं। इस मौके पर चेयरमैन रघुवीर सिंह, पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी, राजवीर सिंह मौजूद रहे। जयंती की खुशी में मिठाइयां बांटी गईं और बधाई दी गई। कार्यक्रमों के दौरान महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाराजा को किया याद, नृत्य कर खुशी मनाई
जम्मू। अधिवक्ता विक्रमजीत सिंह की अगुवाई में बरनई पुल से युवाओं ने महाराजा हरि सिंह प्रतिमा स्थल तक रैली निकाली। रैली सुबह साढ़े बजे शुरू हुई, करीब 12 बजे गंतव्य पर पहुंची।
इस दौरान महाराजा को पुष्प अर्पित किए गए और केके काटा गया। युवाओं ने प्रतिमा स्थल पर नृत्य किया और खुशी मनाई। उन्होंने राजपूत कल्याण बोर्ड और राजपूत छात्रावास की पुरजोर मांग उठाई गई। युवाओं ने महाराजा हरि सिंह जी अमर रहें और राजपूत एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। रैली मुट्ठी, पलौड़ा, कैनाल रोड से महाराजा हरि सिंह प्रतिमा तक निकाली गई। युवाओं ने लोगों को मिठाइयां बांटी। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, पन्नी सिंह, शुभम सिंह, उदय सिंह, तनवीर सिंह, राजवीर सिंह, आशीष सिंह और अन्य मौजूद रहे।



पं. नेहरू ने किया प्रदेश के साथ भेदभाव : चुघ

जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सोमवार को जम्मू में उत्सव जैसा माहौल रहा। महाराजा हरि सिंह पार्क में श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू में डोगरी चैनल शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय महामंत्री तरुण चुघ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंवर नारायण सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर चुघ ने भी महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। मुख्य अतिथि ने महाराजा की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। चुघ ने कहा कि देश के स्वतंत्र होने के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जम्मू-कश्मीर और महाराजा के प्रति भूमिका बेहद नकारात्मक रही।
आरोप लगाया कि पं. नेहरू की वजह से जम्मू-कश्मीर का बड़ा हिस्सा अब भी पाकिस्तान और चीन के कब्जे में है। कार्यक्रम में अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मान दिया गया। इस समारोह में अध्यक्ष ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा वेद प्रकाश, नीरज आनंद, अरुण गुप्ता अध्यक्ष (सीसीआई), राहुल सहाय, सुरिंदर महाजन और अन्य मौजूद रहे।






-----

रूट किए डायवर्ट, शाम सात बजे यातायात हो पाया सुचारू

रैली के दौरान महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास काफी भीड़ एकत्रित हो गई। ऐसे में रूट को डायवर्ट किया गया। शाम पांच बजे तक कैनाल रोड खाली रहा। मुट्ठी, तालाब तिल्लो से आने वाले वाहनों को भगवती नगर मार्ग जबकि महेशपुरा, जानीपुर से आने वाले वाहनों को इंदिरा चौक से डायवर्ट किया गया। गुज्जर नगर से वाहनों को डायवर्ट किया गया। शाम तक लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल चलना पड़ा। शाम सात बजे के बाद यातायात सुचारू हो पाया। वहीं, देर शाम तक जश्न चलता रहा।

----------------

महाराजा को हमेशा याद रखा जाएगा
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर उनके पौत्र अजातशत्रु ने प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने व देश की अखंडता को कायम रखने वाले डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह लोगों के दिलों में राज करते हैं। समाज सुधारक, प्रखर राष्ट्रभक्त के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed