फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Celebrate

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहरा कर मनाया वर्षगांठ का जश्न

विज्ञापन
Celebrate
रियासी। प्रदेश से अनुच्छेद 370 हटने की वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के मुख्य बस अड्डे के पास स्थिति जनरल जोरावर सिंह के स्मारक के समक्ष तिरंगा फहराया। इस मौके पर मौजुद सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत भी गाया। मौके पर मौजूद पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा ने कहा कि बीते वर्ष पांच अगस्त को लोगों को अनुच्छेद 370 से आजादी मिली थी। एक वर्ष पूरा होने पर वर्षगांठ को मनाई जा रही है, जिसे लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। लोगों ने घरों की छतों पर तिरंगे लगाए हैं। मौजुदा समय में लोग आजादी से सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरकारों ने लोगों को गुमराह ही किया था। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के सपनों को पूरा किया है। इस मौके पर भारत माता के जयकारें भी लगाए गए। मौके पर युवा मोर्चा के जिला प्रधान प्रभात सिंह, महामंत्री पारसमणि, मंडल प्रधान राधव कृष्ण केसर, शहरी प्रधान सुरेंद्र शर्मा, वार्ड एक की पार्षद डाली सुरी, चमन लाल भगत, अंकुश नरगोत्रा व अभिषेक गुुप्ता भी मौजुद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम बुधवार को किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन होने के बाद मंगलवार को ही कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed