फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cec rajiv kumar said jammu kashmir assembly election process initiate soon

J&K Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की प्रक्रिया होगी शुरू- मुख्य चुनाव आयुक्त

Sat, 25 May 2024 03:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 25 May 2024 03:09 PM IST
सार

चुनाव आयुक्त ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव कराने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
cec rajiv kumar said jammu kashmir assembly election process initiate soon
चुनाव - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (सीईसी) ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव कराने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जम्मू कश्मीर की अंतिम सीट पर  शनिवार को मतदान हो रहा है। प्रदेश में पहले चार चरणों में चार सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सीईसी ने कहा कि संसदीय चुनावों में लोगों की भागीदारी से चुनाव आयोग बहुत प्रोत्साहित है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग अपनी सरकार चुनने के हकदार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, " जम्मू कश्मीर में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग बड़ी संख्या में (मतदान करने) आ रहे हैं। लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हो रही हैं, लोग लोकतंत्र के पर्व में भाग ले रहे हैं।" सीईसी ने कहा, "वे अपनी सरकार के योग्य हैं। हम बहुत जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू करेंगे... ऐसा करने के लिए बहुत प्रोत्साहित हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, राजीव कुमार ने कहा कि विधानसभा और संसदीय चुनाव एक साथ कराना साजो-सामान और सुरक्षा कारणों से व्यावहारिक नहीं था।


जम्मू-कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया आमतौर पर एक महीने तक चलती है। परिसीमन अभ्यास के बाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आवंटित सीटों को छोड़कर, विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है। दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed