{"_id":"5c2f9567bdec2257222db7fe","slug":"ceasefire-voilation-in-mankote-poonch-jammu-kashmir-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: छठे दिन फिर पाकिस्तान ने पुंछ में की नापाक हरकत, देर रात दाग रहा गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: छठे दिन फिर पाकिस्तान ने पुंछ में की नापाक हरकत, देर रात दाग रहा गोले
Fri, 04 Jan 2019 10:48 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सेना के जवानों ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मनकोट इलाके में बनी अग्रिम चौकियों और नागरिक क्षेत्रों में मोर्टार से गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना बीते पांच दिन से लगातार सीजफायर का उल्लंघन पुंछ के विभिन्न सेक्टरों में कर रही है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि 2018 में अक्टूबर के अंत तक पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की लगभग 1,600 घटनाओं को अंजाम दिया गया, जो अभी तक एक वर्ष में संघर्षविराम उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले हैं।
रूक-रूक कर की गई गोलीबारी में गुरुवार को भी पुंछ जिले के गुलपुर और खारी करमारा को निशाना बनाया गया जहां एक दुकान, एक घर और एक गोशाला पर मोर्टार के गोले गिरे। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में एलओसी के पास अग्रिम इलाकों में बुधवार और गुरुवार को भी गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।