फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation

हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी से दहशत में लोग

विज्ञापन
ceasefire violation
सांबा। जिले के भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों में भय बनना शुरू हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार हीरानगर में सुरक्षा डिच का काम चल रहा है। पाकिस्तान हर रोज गोलाबारी कर रहा है। जब उनके क्षेत्र में डिच बनाई जाएगी तो उन्हें भी इन परिस्थितियों से गुजरना पडे़गा।
विज्ञापन

ग्रामीण हंस राज, बलवीर चंद, राज कुमार, रामदास आदि ने बताया कि हीरानगर क्षेत्र मे सीमा के निकट डिच का काम चल रहा है, जिसको बाधित करने के लिए पाक रेंजर मोर्टार से गोलाबारी कर रहे हैं। ऐसे में जब उनके गांवों के सामने डिच बनाई जाएगी तो उन्हें भी गोलाबारी का सामना करना पडे़गा। उनके अनुसार बरसात के चलते जो सुरक्षा बंकर बनाए गए हैं उनमें भी पानी भर गया है। कई लोगों के अभी तक बंकर भी नहीं बने हैं। ऐसे में गोलाबारी के दौरान वह लोग कहां जाएंगे, उन्हें अभी से ही चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

----
भारत-पाक सीमा के साथ स्टे गांव गलाड के प्रिथिपाल सिंह का कहना है कि वह लोग सीमा के बिलकुल निकट हैं। ऐसे में उनके गांव में अभी तक एक भी बंकर नहीं बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के साथ जन प्रतिनिधियों को भी अवगत कराया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में यदि पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जाती है तो वह लोग कहां जाएंगे। उनके अनुसार कि पहले से ही पाकिस्तान गोलीबारी से उनके गांव का काफी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed