{"_id":"5a76f4d84f1c1b8e238b69ed","slug":"ceasefire-violation-in-shahpur-sector-of-poonch-district-firing-going-on-both-sides-of-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुंछ के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान और दो ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुंछ के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान और दो ग्रामीण घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Poonch's Shahpur sector
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन की खामोशी के बाद रविवार को फिर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान और दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। राजोरी जिले के मंजाकोट तथा नौशेरा सेक्टर में भी गोले दागे गए। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की है। घायल सेना के जवान की पहचान 278 आर्टलरी बटालियन के गनर किशोर कुमार मुन्ना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसका पुंछ के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल लड़की गुलनाज अख्तर (15) और यासीन आरिफ (14) निवासी इस्लामाबाद को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की दोपहर 12 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही शाहपुर, कीरनी, मंधार, काइयां, इस्लामाबाद, गुंतरिया आदि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार दागने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
शाम 4.45 बजे शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी थम गई। शाम करीब 3.40 बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर और बालाकोट सेक्टर में भी भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू कर दी।
पाकिस्तान ने दोपहर बाद 4 बजे राजोरी के मंजाकोट के नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। भारतीय सेना की अग्रिम पोस्टों के साथ मंजाकोट के पंजग्राई, खोड़ी नाड़ व धार गांवों में मोर्टार शेल दागे।
मंजाकोट के राजधानी खोड़ीनाड़ इलाके के अब्दुल रहमान के घर के पास भी एक गोला गिरा। कई स्कूलों के आसपास भी गोले गिरने के समाचार मिले हैं। शाम को 5:40 बजे पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी। सेना की अग्रिम पोस्टों के अलावा नौशेरा सेक्टर के लाम, पुखरणी, बडमोड़ा आदि रिहायशी इलाकों में छोटे-बड़े हथियारों से भारी गोलाबारी की गई।