{"_id":"5853f9c84f1c1bd209649e85","slug":"ceasefire-violation-in-poonch-sectorr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, जवाबी कार्रवाई में एक PoK नागरिक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, जवाबी कार्रवाई में एक PoK नागरिक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Fri, 16 Dec 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हफ्तों की खामोशी के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ पांच ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पीओके के निखियाल में एक वैन पर मोर्टार गिरने से उसके चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दस लोग गंभीर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की। इसके बाद पांच गांवों बालाकोट, सोहाला, धराटी, पंजनी और बसूनी को निशाना बनाते हुए यूनिवर्सल मशीन गन से फायरिंग की। कुछ देर बाद मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाक ने बंद की गोलाबारी
Indian Army
- फोटो : File Photo
भारतीय सेना ने भी गोलाबारी का जवाब दिया। जिन पाकिस्तानी चौकियों से नापाक हरकत शुरू की गई थी, उन पर मोर्टार दागे।
सुबह करीब पौने ग्यारह बजे पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागने बंद कर दिए। हालांकि, मशीन गनों से दोपहर साढे़ बाहर बजे तक गोलीबारी जारी रखी। सुबह जब पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की, उस समय तक ज्यादातर ग्रामीण घरों में ही थे। इस कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट क्षेत्र में 23 नवंबर को भारी गोलाबारी की थी। तब भी भारतीय सेना ने जोरदार तरीके से जवाब दिया था।