फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in Poonch Krishna Ghati, mankote, Dabraj, shahpur and kerni sector by pakistan

पुंछ में सीमा पर गोलाबारी में बीएसएफ इंस्पेक्टर शहीद, मासूम समेत तीन की मौत, 19 घायल

Mon, 01 Apr 2019 10:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 01 Apr 2019 10:11 PM IST
सार

  • पाकिस्तानी सेना की शाहपुर, कीरनी, कस्बा, माल्टी, दिगवार व मनकोट में भारी गोलाबारी
  • पांच सुरक्षाबलों के जवान और 14 ग्रामीणों सहित 19 घायल
  • जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन चौकियां तबाह

विज्ञापन
ceasefire violation in Poonch Krishna Ghati, mankote, Dabraj, shahpur and kerni sector by pakistan
पुंछ में सीजफायर में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराती पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा पर शाहपुर, कीरनी, कस्बा, मंधार, माल्टी, दिगवार और मनकोट सेक्टर में भारतीय सैन्य चोकियों व रिहायशी इलाकों पर भारी गोलाबारी की। इसमें एक बीएसएफ का इंस्पेक्टर शहीद हो गया, एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा पांच सुरक्षाबलों के जवान और 14 ग्रामीणों सहित 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गोलाबारी के चलते जिससे नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन चौकियां तबाह हो गई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह सात बजे जिले के शाहपुर, कीरनी, मंधार, इस्लामाबाद व गूंतरियां आदि क्षेत्रों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी के दोरान सबसे पहले कीरनी में एक ग्रामीण घायल हो गया, जिसे पुंछ अस्पताल पहुंचाया गया। 



दोपहर एक बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने मनकोट, दिगवार और माल्टी में भी रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया गया। मेंढर सब डिवीजन के मनकोट में बीएसएफ के पांच और सेना का एक जवान घायल हो गया, जिन्हें एयर लिफ्ट कर सैन्य कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया। जहां जख्मों का ताव न सहते हुए बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर टीएल एक्स ललमिनलुल शहीद हो गया। वहीं, कीरनी सेक्टर के बांड़ी चेचियां गांव में गोला गिरने से एक छह वर्षीय बच्ची सोबिया शफीक पुत्री मोहम्मद शफीक की मौके पर ही मोत हो गई। 

इसके अलावा 14 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन को एयर लिफ्ट कर जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पाकिस्तानी सेना ने गूंतरियां गांव स्थित साई मीरा बख्श की जियारत को निशाना बना कर दर्जनों गोले दागे। शाहपुर में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। गोलाबारी के चलते स्कूलों में छुटटी कर दी गई। 

हीरानगर में घुसपैठ के इनपुट, सेना को हाई अलर्ट पर रखा

उधर सांबा के हीरानगर की भारत-पाक सीमा पर रविवार की रात को अग्रिम पोस्ट लौंडी के निकट दो से तीन आतंकवादियों के घुसपैठ करने के इनपुट मिले थे। इसके चलते क्षेत्र में सेना व सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर भी कड़ी चौकसी रखी जा रही है। सांबा के महेश्वर सैन्य प्रतिष्ठानों पर सेना पहले से ही अलर्ट है। 

रक्षा सूत्रों के अनुसार ऐसी सूचना मिली है कि घुसपैठ हो चुकी है। आतंकवादी सकुशल पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचने में सफल हो चुके हैं। इसको लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबल व पुलिस जवानों को सतर्क कर दिया गया है। वहीं हाईवे पर भी कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि, सीमा पर तैनात बीएसएफ के अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। वह घुसपैठ की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। जबकि खुफिया सूत्रों का मानना है कि ऐसे इनपुट हैं कि घुसपैठ हुई है। गौरतलब है की झज्झरकोटली में हुए आतंकी हमले के आतंकवादी इसी रास्ते से घुसपैठ करने में सफल हुए थे। एक बार फिर से लौंडी क्षेत्र से घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ऐसे इनपुट मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed