फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ceasefire violation in many place near loc

सीमा पर कई इलाकों में सीजफायर उल्लंघन, पाक ने गोलाबारी की रेंज बढ़ाई

Wed, 05 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 05 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in many place near loc
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर गोलाबारी की रेंज बढ़ा दी है। 36 घंटे में सीमा पार से सात बार गोले दागे गए हैं।
विज्ञापन


पलांवलां के छन्नी ताना के 12 नम्बर पोस्ट बदगाल पर तैनात 2/9 गोरखा रायफल का एक जवान घायल हो गया । मंगलवार देर शाम मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू हो गई।

भारत की अग्रिम चौकी क्रांति और मान पर पाकिस्तानी चौकी चूहा और डाकू की ओर से पहले छोटे हथियार यूएमजी फिर उसके बाद मोर्टार दागे जा रहे हैं। भारतीय सेना मुंहतोड़ जबाव दे रही है। यह वही क्षेत्र है जहां से भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए पीओके के तत्तापानी में आतंकी कैंपों को तबाह किया था।
विज्ञापन

एलओसी के पास 50 गांव के ग्रामीणों ने छोड़ा अपना घर

ceasefire violation in many place near loc
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - फोटो : File Photo
मंगलवार को 1.35 बजे दिन में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर बसे गांवों को निशाना बनाकर धुंआधार गोले बरसाए। एलओसी के करीब 50 गांव के ग्रामीण दिन में ही गांव छोड़ने पर मजबूर हो गए।

अखनूर के छंब पलांवाला सेक्टर और नौशेरा के कलाल एवं कलसियां में पाक की ओर से गोलाबारी की गई। पाकिस्तान ने इस बार गोलाबारी की रेंज बढ़ा दी जिससे रिहायशी इलाके मोर्टार की जद में आए। 

छंब-पलांवाला सेक्टर में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे 35 किलोमीटर लंबी सीमा पाक गोलाबारी से गूंज उठी। देर शाम तक गोलाबारी जारी थी। गोलाबारी से सीमावर्ती गांव घिगड़याल, बदोवाल, खरोटा, छन्नी दिवानू, पलांवाला, पजतुंत, समोआ, चपरेयाल, परगवाल, राजपुरा, मीरपुर, सूई, आदि को भी निशाना बनाया। शिविरों से दिन में वापस घर गए ग्रामीणों में गोलाबारी से अफरातफरी मच गई और वह सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। 

गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ का प्रयास

ceasefire violation in many place near loc
हथियार के साथ मोर्चे पर जाना सेना का जवान - फोटो : PTI
पलांवाला के सेलांवाली गांव के लोगों ने बताया कि उनके घरों के पास भी गोले गिरे हैं। गोलाबारी में फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं नौशेरा के कलाल में सोमवार की रात और कलसियां में मंगलवार सुबह चार बजे एलओसी पार से फायरिंग शुरू की गई। आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश भी की गई।

जवानों की मुस्तैदी ने आतंकियों को वापस जाने पर मजबूर कर दिया। गोलाबारी ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। राहत शिविराें  में आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है। नौशेरा में फायरिंग से 18 परिवार सुन्दरबनी के राहत कैंपों में शिफ्ट किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed