फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in kathua hiranagar sector, pakistan busted 32 mortar on international border

आईबी पर हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी, पाक ने दागे 32 मोर्टार, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 04 Nov 2019 09:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Nov 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in kathua hiranagar sector, pakistan busted 32 mortar on international border
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार को पूरी रात हीरानगर सेक्टर के मनियारी बीओपी से सटे इलाकों में गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। यह क्रम रुक-रुक कर सोमवार सुबह चार बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान सैन्य पोस्टों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर करीब 32 मोर्टार दागे और हलके हथियारों से भी गोलाबारी की। इसका बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर 25 अक्तूबर से थमा गोलाबारी का सिलसिला एक बार फिर नौ दिन बाद रविवार शाम शुरू हो गया। बीएसएफ ने रविवार रात 9:55 बजे जैसे ही सुरक्षा बांध निर्माण कार्य शुरू किया तो पाकिस्तानी रेंजरों ने गोले बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तान की भीखाचक पोस्ट से बीएसएफ की मनियारी पोस्ट के आसपास लगभग 32 मोर्टार दागने सहित छोटे हथियारों से भी कई राउंड फायरिंग की गई। सुबह चार बजे निर्माण कार्य रोक दिया गया। 

सीमावर्ती किसानों की बढ़ी चिंता
नौ दिन बाद फिर पाकिस्तानी गोलाबारी शुरू होने से सीमावर्ती किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने बीएसएफ और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सुरक्षा बांध निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रोकने की मांग की थी। इस पर उन्हें पांच नवंबर के बाद निर्माण कार्य नहीं करने का आश्वासन मिला था, ताकि वह सीमावर्ती क्षेत्रों से फसल को समेट सकें। कुछ दिन तक गोलाबारी नहीं होने से किसानों ने धान की फसल की कटाई का काम शुरू कर दिया। इस कारण किसान संशय में हैं और परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed