फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by Pakistani army in balakote sector of poonch district early morning

पाक की नापाक हरकतः बालाकोट सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, तीन घर तबाह, छह जानवर मारे गए

Tue, 10 Sep 2019 09:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Sep 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by Pakistani army in balakote sector of poonch district early morning
एलओसी - फोटो : PTI

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से वह पूरी तरह बौखलाया हुआ है। घाटी का माहौल खराब करने के लिए वह आतंकियों को घुसपैठ कराना चाहता है, इसी को लेकर आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की। इस दौरान मोर्टार शेलिंग के साथ ही गोले भी दागे। इतना ही नहीं बौखलाया पाकिस्तान लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन


इस गोलाबारी से रिहायशी इलाकों में भारी नुकसान की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही छह जानवरों के मारे जाने की भी सूचना है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः तस्वीरों में देखिए पाकिस्तान की कायरता, उसकी बौखलाहट की गवाह हैं गोलियों से छलनी ये दीवारें

 

 

Trending Videos

रविवार को सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार को सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी करने के साथ ही मोर्टार भी दागे। शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू की। इस दौरान मोर्टार दागने के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना भी बनाया था।


वहीं पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी पलांवाला सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। दो घंटे में 25 गोले दागे थे। हालांकि किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम 6.15 बजे पलावांला सेक्टर के बरडोक गांव के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी थी।

गोलाबारी से गांव के लोगों में दहशत फैल गई और तमाम ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए। मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर में रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। इसमें दो मकानों को नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed