फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए पाकिस्तान की कायरता, उसकी बौखलाहट की गवाह हैं गोलियों से छलनी ये दीवारें

Mon, 09 Sep 2019 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Sep 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Pakistani army is targeting residential areas, ceaseefire violation by pakistan, jammu kashmir news
भारी गोलाबारी से छलनी दीवार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ। वैश्विक स्तर पर मुंह की खाने के बाद अब वह सीमा पर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में है। आए दिन पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। रविवार को लगातार दूसरे दिन राजोरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की।


 

Pakistani army is targeting residential areas, ceaseefire violation by pakistan, jammu kashmir news
भारी गोलाबारी से छलनी दीवार - फोटो : अमर उजाला

गोलाबारी में आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक जानवर भी घायल हो गया। डींग गांव में एक शिव मंदिर की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया, तब कहीं जाकर पाकिस्तान की गोलाबारी बंद हुई। शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और शाहपुर सेक्टर में बेवजह गोलाबारी की थी।

Pakistani army is targeting residential areas, ceaseefire violation by pakistan, jammu kashmir news
भारी गोलाबारी से छलनी दीवार - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह साढ़े नौ बजे छोटे-बड़े हथियारों से डींग, मंगयोट और बाबा खोड़ी क्षेत्र में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। दोपहर डेढ़ बजे तक पाकिस्तान की गोलाबारी जारी रही। गोलाबारी से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित स्थानों का सहारा लिया। मदद के लिए एसडीपीओ बृजेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बख्तरबंद गाड़ी से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani army is targeting residential areas, ceaseefire violation by pakistan, jammu kashmir news
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के नीमका गांव में गोले दागे। करीब एक घंटे हुई इस गोलाबारी से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों पर चले गए। पाकिस्तानी गोलाबारी का छह जाट रेजीमेंट के जवानों ने भी जवाब दिया। गोलाबारी रविवार सुबह 9.30 बजे शुरू हुई। 10.30 बजे तक हुई गोलाबारी में करीब चार गोले गांव में गिरे।
 

विज्ञापन
Pakistani army is targeting residential areas, ceaseefire violation by pakistan, jammu kashmir news
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गोलाबारी में अशोक कुमार, वचन सिंह, रमेश चंद, राम कृष्ण, राज कुमार, बलबीर कुमार, कृष्ण लाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गोलाबारी में शाम लाल की एक भैंस भी घायल हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed