फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Ceasefire violation by Pakistan in Rajouri district of Jammu and Kashmir, one soldier dies.

नौशेरा सेक्टर में पाक ने फिर की गोलाबारी, स्नाइपर शॉट लगने से जवान शहीद

Mon, 17 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Mon, 17 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan in Rajouri district of Jammu and Kashmir, one soldier dies.
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से राजोरी जिले के तारकुंडी इलाके में फारवर्ड पोस्ट पर तैनात छह राजपूत रेजीमेंट का एक जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन


वह एलओसी से 250 मीटर की दूरी पर स्थित पोस्ट पर संतरी ड्यूटी पर तैनात था। घटना रविवार शाम साढ़े चार बजे की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सेना की ओर से जवान शहीद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
 
नौशेरा सेक्टर के अनवस भंडार में सेना की अग्रिम अशोका पोस्ट को निशाना बनाकर पाकिस्तानी रेंजर्स ने तड़के साढ़े चार बजे छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब पौने दस बजे तक रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही।
विज्ञापन

​सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 25 बार गोलाबारी

Ceasefire violation by Pakistan in Rajouri district of Jammu and Kashmir, one soldier dies.
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से यह गोलाबारी आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए की गई थी। हालांकि, पहले से मुस्तैद भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। गोलाबारी से सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया है।

पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर 25 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसमें पुंछ जिले में पांच नागरिक और चार जवान घायल हुए हैं। 30 सितंबर को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में एलओसी पर पलांवाला, छपरियाल में फायरिंग की गई।

एक अक्टूबर को फिर पलांवाला सेक्टर में मोर्टार तथा छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों और आबादी वाले इलाकों में गोलाबारी की गई। दो अक्टूबर को भी इसी सेक्टर में फायरिंग हुई। 

8 अक्टूबर को गोलाबारी में घायल हुआ था जवान

Ceasefire violation by Pakistan in Rajouri district of Jammu and Kashmir, one soldier dies.
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo
तीन अक्टूबर को पुंछ जिले के साब्जियां, शाहपुर-किरनी, मंडी और केजी सेक्टर में चार बार पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की। चार अक्टूबर को जम्मू, पुंछ और राजौरी जिले में एलओसी पर चार इलाकों में भारतीय पोस्टों और आबादी वाले इलाकों को लक्ष्य कर सीजफायर उल्लंघन की पांच घटनाएं हुईं।

10 फारवर्ड पोस्टों को निशाना बनाया गया। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के झंगड़, कलसियां व मकरी, जम्मू के गिगरियाल, प्लाटन, दमानू, छन्नी व पलांवाला और पुंछ के बलनोई व कृष्णा घाटी में सीजफायर तोड़ा गया।

पांच अक्टूबर को पुंछ और राजौरी जिले के तीन सेक्टर में तीन बार भारी गोलाबारी और मोर्टार दागे गए। आठ अक्टूबर को पुंछ के मेंढर-कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलाबारी में एक जवान घायल हो गया। अब फिर एक सप्ताह की शांति के बाद 16 अक्टूबर को पाकिस्तान ने गोलाबारी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed