{"_id":"5ec0cae48ebc3e90a8332dbd","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-qasba-kerni-and-degwar-secto-in-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने किरनी-कस्बा और देगवार में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने किरनी-कस्बा और देगवार में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
Sun, 17 May 2020 10:55 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 17 May 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए आए दिन नापाक हरकतें कर रही है। आज यानी कि रविवार को पुंछ जिले के देगवार और कस्बा-कीरनी सेक्टर में सघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर गुरुवार रात को भी गोलाबारी की थी। रात करीब साढ़े 11 से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तानी सेना ने बीके चेक पोस्ट से बीएसएफ की चांदवा और कोठा पोस्ट को निशाना बनाया। सीमा पर सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान बीते कई दिनों से गोलाबारी कर रहा है।
विज्ञापन
उधर सांबा जिले के रामगढ़ में सीमावर्ती गांव नंगा में शनिवार को एक मोर्टार शेल मिला। किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया कि जब वह खेतों की तरफ जा रहा थे तभी मोर्टार शेल पड़ा देखा। एसएचओ चमन गोरख कर्मचारियों के साथ गांव में पहुंचे और शेल को कब्जे में लेने के बाद उसे निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन