{"_id":"5a97ca284f1c1bbe218b5a62","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-poonch-of-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 01 Mar 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
गोलीबारी में मारे गए पाकिस्तानी सैनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तानी सेना ने बॉर्डर के आसपास के इलाके में गोलीबारी की है। भारतीय सेना भी सीजफायर का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए हैं। वहीं भारत के भी दो जवान घायल हुए हैं।
आज सुबह से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी की जा रही है। भिंबर सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक ढेर कर दिए। गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के सिपाही मुनीर चौहान (32) और आमिर हुसैन (28) मारे गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने मंजाकोट और मनकोट में गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में भारत के दो जवान घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान भारत की सैन्य चौकी और रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर मोर्टार और ऑटोमैकिटक हथियार से गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी के बाद बॉर्डर के आसपास के स्कूल और अन्य संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

सीमापार से होता बमबारी
सेना प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों, आटोमैटिक्स और मोर्टारों से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब दिया है। जिससे पाकिस्तानी सेना को नुकसान पहुंचा है।
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस गोलीबारी में भारत के दो सैनिक घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान नाइब सुबेदार तारस सिंह और संदीप राय के रूप में हुई है।