फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pakistan in Nowshera sector Jammu and Kashmir, jawan of amry martyr

जम्मू-कश्मीरः नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलाबारी, सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद

Sun, 30 Aug 2020 11:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 Aug 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan in Nowshera sector Jammu and Kashmir, jawan of amry martyr
शहीद नायब सूबेदार राजविंदर सिंह - फोटो : भारतीय सेना

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गया है। बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक हरकतें कर रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः Srinagar Encounter: जांबाजों ने तीन आतंकियों का कुछ ऐसे किया खात्मा, 40 घंटे में 10 दहशतगर्द ढेर
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा में अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए नायब सूबेदार राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, वह वीरगति को प्राप्त हुए। नायब सूबेदार राजविंदर सिंह बहादुर, अत्यधिक प्रेरित और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजोरी जिले के नौशेरा इलाके में पाकिस्तान ने आज तड़के संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान नियंत्रण रेखा के साथ ही कालसियान, खंजर, भवानी इलाकों में छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) नायब सूबेदार राजविंदर सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।

नायब सूबेदार राजविंदर सिंह कलसियान सेक्टर के एक फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात थे। वह ग्राम गोइंदवाल साहिब, तहसील खादुर साहिब जिला अमृतसर के रहने वाले थे। बता दें कि इस साल अब तक जम्मू और कश्मीर जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने 1790 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed