{"_id":"5eedcc1d8ebc3e433011374f","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-nambla-uri-jammu-kashmir-three-person-got-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी सेना ने उड़ी में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, चार नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी सेना ने उड़ी में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, चार नागरिक घायल
Sat, 20 Jun 2020 02:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में रामपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से की जा रही गोलाबारी में चार नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दो घायलों की पहचान अहमद शेख उम्र 60 वर्ष, मकबूल मंग्राल उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब दे रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः बीएसएफ की मुस्तैदी ने खोली बौखलाए पड़ोसी की पोल, ना'पाक' ड्रोन से भेजे गए हथियार, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी एलओसी पर भारी गोलाबारी की थी। कश्मीर में टंगधार व करनाह सेक्टर और राजोरी में नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर गोले दागे थे। जिसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था।
यह भी पढ़ेंः चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार
पाकिस्तान ने सीमांत जिले कुपवाड़ा के करनाह सेक्टर में मोर्टार से अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। इसके साथ ही टंगधार सेक्टर में भी कई चौकियों पर गोले दागे। गांवों में भी गोलाबारी की। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना की जवाबी कार्रवाई में पीओके में पाकिस्तानी सेना को नुकसान होने की सूचना है।
यह भी पढ़ेंः एलएसी पर चीन तो एलओसी पर पाकिस्तान रच रहा साजिश, एक जमीन का भूखा और दूसरा आतंक प्रेमी