{"_id":"5c4f16cebdec220f12208b7e","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-hiranagar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हीरानगर में पाकिस्तान ने दो बार तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हीरानगर में पाकिस्तान ने दो बार तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Mon, 28 Jan 2019 08:20 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 28 Jan 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने पप्पू चक पोस्ट से लगातार दो बार गोलियां बरसाकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसका बीएसएफ जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की ओर से अपनी सीमा में फेंसिंग से सटकर तैयार किए जा रहे बांध के चलते पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
सोमवार को पाकिस्तान ने निर्माण कार्य में जुटी जेसीबी को निशाना बनाते हुए आउट पोस्ट चांदवां के नजदीक 12:40 बजे व दोपहर 2:20 बजे दो-दो राउंड गोलियां दाग कर सीजफायर का उल्लंघन किया। बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। खुफिया सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान पहले ही अपने क्षेत्र में ऊंचा बांध बना चुका है।
इससे अब बीएसएफ को पाकिस्तान की ओर से हरकत तभी दिखाई देती है, जब कोई फेंसिंग के नजदीक पहुंच चुका होता है। उधर, पाकिस्तान की चौकियों की ऊंचाई बढ़ने से स्नाइपर हमलों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐेसे में भारत अपनी सीमा पर बांध बनाकर चौकियों को पाकिस्तान की निगरानी से दूर करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान पहले भी कई बार गोलाबारी कर काम बंद करवा चुका है।