फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire Violation by Pakistan in hiranagar Jammu Kashmir

J&K: हीरानगर में पाकिस्तान ने दो बार तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 28 Jan 2019 08:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 28 Jan 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire Violation by Pakistan in hiranagar Jammu Kashmir
पाकिस्तान ने पप्पू चक पोस्ट से लगातार दो बार गोलियां बरसाकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसका बीएसएफ जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की ओर से अपनी सीमा में फेंसिंग से सटकर तैयार किए जा रहे बांध के चलते पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को पाकिस्तान ने निर्माण कार्य में जुटी जेसीबी को निशाना बनाते हुए आउट पोस्ट चांदवां के नजदीक 12:40 बजे व दोपहर 2:20 बजे दो-दो राउंड गोलियां दाग कर सीजफायर का उल्लंघन किया। बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। खुफिया सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान पहले ही अपने क्षेत्र में ऊंचा बांध बना चुका है।
विज्ञापन


इससे अब बीएसएफ को पाकिस्तान की ओर से हरकत तभी दिखाई देती है, जब कोई फेंसिंग के नजदीक पहुंच चुका होता है। उधर, पाकिस्तान की चौकियों की ऊंचाई बढ़ने से स्नाइपर हमलों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐेसे में भारत अपनी सीमा पर बांध बनाकर चौकियों को पाकिस्तान की निगरानी से दूर करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान पहले भी कई बार गोलाबारी कर काम बंद करवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed