फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pakistan in Degwar Sector District Poonch jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाक की गोलाबारी, सेना की जवाबी कार्रवाई में कई चौकियां ध्वस्त, दो जवान घायल

Sat, 08 Feb 2020 06:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan in Degwar Sector District Poonch jammu kashmir
एलओसी

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार संघर्षविराम कर आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की फिराक में लगा हुआ है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की गई। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है। इस दौरान भारतीय सेना के दो जवान घायल हुए हैं। वहीं पाक कि कई चौकियां ध्वस्त हुई हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को पुंछ पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में लगातार दूसरे दिन भी गोलाबारी की। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई। सेना की दो जाट और 17 बिहार रेजीमेंट की ओर से पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया गया। पाकिस्तान की ओर से देर शाम तक गोलाबारी जारी रही।
विज्ञापन


दूसरी ओर शाम लगभग साढ़े छह बजे पाकिस्तान ने बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी। इस बीच सेना ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे गए। इसमें एक नागरिक गोला लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद सलीम (50) के रूप में हुई है। एसएसपी ने नागरिक की मौत की पुष्टि की है। गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत है।

ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रशासन का कहना है कि बुलेट प्रूफ वाहनों को तैयार रखा गया है। साथ ही ग्रामीणों के लिए सुरक्षित स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो इन्हें शिफ्ट किया जाएगा।


पुंछ के मंगनाड़ टॉप क्षेत्र में गोला-बारूद बरामद
रोमियो फोर्स, 39 आरआर और पुलिस ने सोमवार को संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मंगनाड़ टॉप क्षेत्र के मिर्चीगढ़ जंगल में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। ठिकाने से एके 47 राइफल की एक मैगजीन, 19 गोलियां, चार चाइनीज बैट्री, तीन हैंड ग्रेनेड चाइनीज, छह टिफिन बॉक्स, दो बड़े बैट्री एंटीना और चार थर्मस बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद थाने में मामला दर्ज करने के साथ ही जब्त किए गए सामान की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed