फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pakistan at LOC in Karnah Tangdhar Sector

J&K: पाकिस्तान ने टंगधार सेक्टर में की गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में पाक के दो सैनिक ढेर

Wed, 21 Feb 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 21 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan at LOC in Karnah Tangdhar Sector
बार्डर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से बुधवार शाम के करीब 6 बजे कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई। पाक की ओर से की गई इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई में एक- दो सैनिकों के ढेर होने की भी खबर है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि कल भी एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के करनाह (टंगधार) सेक्टर में पाकिस्तान के स्नाइपर शाट से बीएसएफ का जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम 4:50 बजे पाक ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान संतरी पोस्ट पर तैनात बीएसएफ जवान एके मुर्मू को पाक की तरफ से आई स्नाइपर शाट पेट में लग गई। इससे वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर सेना के श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बिहार के जमुई जिले के रहने वाले मुर्मू 2013 में बीएसएफ में शामिल हुए थे। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सोमवार से ही सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

सोमवार को उड़ी सेक्टर में पाक की गोलाबारी में तीन नागरिक घायल हो गए थे। इसके बाद इस इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। लोगों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। मंगलवार को पूरी एलओसी पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed