{"_id":"5f3aed948ebc3e3ca30dfd96","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-at-international-border-bsf-retaliate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने दागे गोले, बीएसएफ ने की जवाबी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने दागे गोले, बीएसएफ ने की जवाबी कार्रवाई
Tue, 18 Aug 2020 02:20 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। इस दौरान बीएसएफ की एक पोस्ट में टिन शेड को नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार रविवार रात 11 बजे से लेकर सोमवार सुबह 4 बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी की।
विज्ञापन
इस दौरान बीएसएफ की चांदवा, करोल मात्रयां पोस्ट को निशाना बनाते हुए मशीन गन के साथ मोर्टार से गोले दागे। सूत्रों के अनुसार एक गोला करोल मात्रयां पोस्ट में बने टिन शेड पर गिरा। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन