{"_id":"5e71c4078ebc3ea4c76e4f4d","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-army-in-qasba-kirni-sector-of-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रही पाकिस्तान की बौखलाहट, कस्बा और किरनी सेक्टर में फिर बरसाए गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रही पाकिस्तान की बौखलाहट, कस्बा और किरनी सेक्टर में फिर बरसाए गोले
Wed, 18 Mar 2020 12:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
loc
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टर में एक बार फिर गोले दागे। इतना ही नहीं सीमा पार से सेना व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शेलिंग भी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है। वहीं कस्बा और किरनी सेक्टर के बाद पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर सेक्टर में भी गोले दागने शुरू किए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कल यानी कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में गोलाबारी की। रात करीब नौ बजे से लेकर मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तक पाकिस्तान ने गोले दागे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने बीके चेक पोस्ट से बीएसएफ की सतपाल और मनियारी पोस्ट को निशाना बनाया। कुछ गोले लोगों के खेतों में भी गिरे, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
हालांकि इस गोलाबारी में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान रोजाना गोलाबारी करता है।