{"_id":"5da55d058ebc3e93bd10a572","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-army-in-kerni-qasba-sector-of-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः केरनी-शाहपुर और पुंछ सेक्टर में पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः केरनी-शाहपुर और पुंछ सेक्टर में पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक महिला की मौत
Tue, 15 Oct 2019 11:15 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह केरनी और कस्बा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। वहीं पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ सेक्टर में की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शमीम अहमद(27) पत्नी मकसूद अहमद निवासी नूना बंडी के रूप में हुई है। पाक सेना की ओर से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
सेना सूत्रों के मुताबिक पुंछ जिले के केरनी कस्बा सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
इस साल दो हजार से अधिक बार गोलाबारी
अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान इस सेक्टर में लगातार अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।