फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CeaseFire Violation by pakistan army in Kerni and Qasba Sector of Poonch District

पाक की नापाक हरकत, केरनी कस्बा सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Mon, 14 Oct 2019 10:01 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Oct 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
CeaseFire Violation by pakistan army in Kerni and Qasba Sector of Poonch District
एलओसी - फोटो : अमर उजाला, फाइल

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सूत्रों के मुताबिक पुंछ जिले के केरनी कस्बा सेक्टर में सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


इस साल दो हजार से अधिक बार गोलाबारी
अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान इस सेक्टर में लगातार अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर में लगातार गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना की ओर से शनिवार की रात की गई गोलाबारी में 18 मराठा लाई की सिग्नल यूनिट में तैनात जवान संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बीच पाकिस्तान ने रविवार सुबह भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नांबला गांव को निशाना बनाया। 

उड़ी सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही हथलंगा, सिलिकूट व नांबला के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया था। प्रशासन ने लगातार हो रही गोलाबारी से एलओसी से सटे गांवों के लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। एसडीएम का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जारी बांध निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में शनिवार रात को भी गोलाबारी की। मनियारी और सतपाल पोस्ट के बीच बांध बनाने का काम शनिवार शाम शुरू होने के बाद रात 9:35 बजे से रविवार सुबह साढ़े चार बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की। करीब साढ़े सात घंटे की गोलाबारी में किसी नुकसान की जानकारी नहीं है। पिछले 16 सितंबर से पाकिस्तान इस क्षेत्र में लगातार गोलाबारी कर रहा है। दो बार पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। इसमें दो मकानों को नुकसान पहुंचा था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed