फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pak in Sunderbani Sector District Rajouri jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Sat, 23 Nov 2019 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pak in Sunderbani Sector District Rajouri jammu kashmir
एलओसी

हर बार मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग व फायरिंग की गई। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

 

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई थी। जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। वहीं बुधवार को भी पुंछ के कृष्णाघाटी और बलनोई सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।

विज्ञापन


इससे पहले 12 नवंबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पांच नवंबर को भी पाक सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग के चलते सीमा से सटे इलाकों के नागरिक सहमे हुए हैं। वहीं, कठुआ के ग्रामीण पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed