फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pak in Shahpur and Kirni Sectors in District Poonch jammu kashmir

पाकिस्तान ने पुंछ के शाहपुर और किरनी सेक्टर में दागे गोले-मोर्टार, दो लोगों की मौत, आठ घायल

Tue, 03 Dec 2019 03:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pak in Shahpur and Kirni Sectors in District Poonch jammu kashmir
loc - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। आज यानी कि मंगलवार को भी सीमा पार से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार शेलिंग व फायरिंग की।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई इस गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस हरकत का जवाब दे रही है।
विज्ञापन


घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तानी सेना आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटी हुई है। इसी को लेकर सीमा पार से आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। इस फायरिंग व गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान अपने नापाक इरादों को अंजाम देना चाहता है। वहीं सेना की मुस्तैदी के चलते उसे हर बार मात खानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में किसी बड़े हमले की फिराक में पाकिस्तान

बीएसएफ कश्मीर रेंज के आईजी अजमल सिंह ने कल यानी कि सोमवार को बताया कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई कश्मीर में किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। लेकिन हमारे सुरक्षाबलों के पास आतंकियों को ट्रेस करने की आधुनिक तकनीक भी है।

भारतीय सेना दुश्मनों की हर कोशिश नाकाम कर देगी और करारा जवाब भी देगी। अजमल सिंह ने कहा कि संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में तेजी और अनुच्छेद 370 के हटाए जाने का आपस में कोई भी संबंध नहीं है। संघर्षविराम उल्लंघन काफी समय से होता आ रहा है।

उन्होंने कहा कि लॉन्चिंग पैड्स पर आतंकियों की संख्या नहीं पता है, लेकिन इनपुट है कि सीमा पार जितने भी लॉन्चिंग पैड्स हैं वहां काफी संख्या में आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। घुसपैठ को सफल बनाने के लिए पाकिस्तानी सेना हर बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed