फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire Violation: BSF jawan killed in unprovoked firing by Pak rangers along IB in ramgarh samba Jammu

Pak Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में BSF का जवान बलिदान

Thu, 09 Nov 2023 02:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/रामगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/रामगढ़ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 09 Nov 2023 02:07 PM IST
सार

सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में आईबी के पास पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान बलिदान हो गया।

विज्ञापन
Ceasefire Violation: BSF jawan killed in unprovoked firing by Pak rangers along IB in ramgarh samba Jammu
बीएसएफ के जवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बुधवार देर रात एक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। जम्मू संभाग के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में आईबी के पास पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बलिदान हो गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा 24 दिनों में तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस गोलीबारी में जवान घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बयान में कहा, ' आठ-नौ नवंबर की रात पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो- जान बचाने के लिए बंकरों में छिपे लोग

Ceasefire Violation: BSF jawan killed in unprovoked firing by Pak rangers along IB in ramgarh samba Jammu
घायल जवान को इलाज के लिए ले जाते हुए - फोटो : संवाद

रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. लखविंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया और रात करीब एक बजे इलाज के लिए उन्हें यहां लाया गया।

जेरडा गांव के मोहन सिंह भट्टी ने बताया कि रात करीब 12.20 बजे शुरू गोलीबारी शुरू हुई। पहले एक धमाका हुआ फिर तेज गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी होते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों के भीतर सबसे सुरक्षित जगहों पर जा छिपे। कुछ लोग गांव में बने बंकरों में छिप गए। पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई गोलीबारी के कारण भय का माहौल बन गया है। किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। यहां फसल पक कर तैयार है, लेकिन कटाई के लिए न तो श्रमिक भी नहीं मिल रहे हैं।

इससे पहले 28 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने लगभग सात घंटे तक भारी गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हुए थे। 17 अक्टूबर को अरनिया सेक्टर में रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

25 फरवरी 2021 को दोनों पक्षों द्वारा संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से यह छठा उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed