फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation and mortar shelling in poonch krishna ghati jammu kashmir by pakistan

जम्मू-कश्मीर: पुंछ और उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, चार ग्रामीण घायल

Sun, 10 Mar 2019 01:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 10 Mar 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation and mortar shelling in poonch krishna ghati jammu kashmir by pakistan
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तानी ने रविवार को पुंछ व बारामुला जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पांच स्थानों पर अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। फायिरंग में उड़ी सेक्टर में चार लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। सेना ने भी मुंबतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि एक दिन की खामोशी के बाद रविवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन किया। रविवार को तड़के करीब 4.30 बजे जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में मोर्टार व छोटे हथियारों से भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की। दोनों तरफ से करीब सुबह 7.30 बजे तक गोलाबारी होती रही। 
विज्ञापन


फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर के साथ ही बालनोई और मानकोट से गोलाबारी की खबरें मिली हैं। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार देर रात राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया था। इससे पहले शुक्रवार की देर शाम से शनिवार तड़के तक पाकिस्तानी सेना ने जिले के कीरनी, कस्बा, गंतरियां, मंधार और शाहपुर में भारी गोलाबारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ी में दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर के कमलकोट इलाके में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने छोटे ऑटोमेटिक हथियारों समेत मोर्टार का प्रयोग किया गया। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद सीमा पार से फायरिंग बंद हो गई।  कुछ घंटों की शांति के बाद पाकिस्तान ने रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे फिर फायरिंग शुरू कर दी। जो खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर जारी है।  

इस गोलीबारी में कमलकोट के वटहार गांव के 4 लोग घायल हुए हैं । जिनरी शिनाख्त रियाज अहमद खटाना, मीना बेगम,आसिफ अहमद और इशफाक अहमद के तौर पर हुई है। सभी घायलों को उड़ी एसडीएच इलाज के लिए भेज दिया गया। जिनमें से दो को एसडीएच बारामुला रेफर कर दिया गया। गोलाबारी से आसपास के इलाकों में दहशत है।


एयर स्ट्राइक के बाद 100 से ज्यादा संघर्ष विराम उल्लंघन
पीओके के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद से नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। इसमें 80 से अधिक गांवों को निशाना बनाया गया है तथा जिसमें एक परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed