फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire problem

सीज फायर के बीच गोलीबारी से सीमावर्ती लोगों में दहशत बढ़ी

विज्ञापन
ceasefire problem
अरनिया। बुधवार सुबह शुरू हुई गोलीबारी से लोगों में दहशत उत्पन्न होना शुरू हो गई। वहीं संघर्ष विराम के बावजूद भी पाकिस्तानी रेंजरों की तरफ से की जाने वाली गोलीबारी से एक बार फिर पाकिस्तान का नापाक चेहरा सामने आ गया।
विज्ञापन

हालांकि पाकिस्तानी रेंजरों की तरफ से की जाने वाली ऐसी नापाक हरकत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सीमा पर किए जा रहे कार्यों को रोकने के लिए तीन बार गोलीबारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पूर्व टेंट गार्ड नामक पोस्ट पर कार्य में जुटे सीमा प्रहरियों के ट्रैक्टर पर गोलीबारी की गई थी, जिससे चालक को मामूली चोटें आई थीं। यहां तक कि सीमावर्ती खेतों से किसानों द्वारा मिट्टी उठाए जाने के कार्य को रोकने के लिए पाकिस्तानी गोलियां चलाने में जरा भी परहेज नहीं करते। यह मामला गत वर्ष तीन जून का है, जब सीमावर्ती गांव पिंडी कदोयाल के किसान खेतों को समतल करने के लिए जेसीबी की मदद से मिट्टी उठा रहे थे। हालांकि पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई गोलीबारी से किसान तो बाल-बाल बच गए, मगर जेसीबी के दो पहिये बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मजबूरन किसानों को कार्य बंद करना पड़ा था। स्थानीय किसानों के अनुसार करीब एक माह में धान की रोपाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा, जिससे यह कार्य भी लगभग दावं पर लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed