{"_id":"5d3292ca8ebc3e6cae4eee3d","slug":"cease-fire-voilation-in-mankote-and-krishna-ghati-in-poonch-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, गोलीबारी में स्थानीय नागरिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, गोलीबारी में स्थानीय नागरिक की मौत
Sat, 20 Jul 2019 01:58 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट सेक्टर ने पाकिस्तान ने शनिवार सुबह भारी गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग शुरू कर दी। इस गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा नागरिक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
आपको बता दें आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। ऐसे में पाकिस्तान की यह नापाक हरकत सीमा पर दिखाई दे रही है। गौरतलब हो मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में इस महीने कई बार भारी गोलाबारी पाकिस्तान द्वारा की गई है जिसमें ग्रामीणों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
भारी गोलाबारी को देखती हुए भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सीमा पर बने इस तनाव को देखकर ग्रामीणों में काफी दहशत बनी हुई है।
वहीं मेंढर सेक्टर के धेरी डबसी गांव में गोला घर के ऊपर फटने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है।