फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cease fire violation in KG and Balnoi Sectors of Poonch District

पाक की नापाक हरकतः कृष्णाघाटी और बलनोई सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Wed, 20 Nov 2019 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Cease fire violation in KG and Balnoi Sectors of Poonch District
एलओसी - फोटो : PTI
पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पाक सेना ने बुधवार को पुंछ के कृष्णाघाटी और बलनोई सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई। जिसका भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन

 

इससे पहले पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में रविवार को पाक सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। यहां पाक सेना ने शनिवार रात बजे से रविवार सुबह करीब चार बजे तक पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।

विज्ञापन


इससे पहले 12 नवंबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं पांच नवंबर को भी पाक सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई थी। इससे पहले बीते सप्ताह भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नापाक हरकत की थी। यहां के कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया थी। भारतीय सेना की ओर से पीओके में सिखाए गए सबक के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाक सेना

इतना ही नहीं दिवाली के दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया था। राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाक सेना

पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग के चलते सीमा से सटे इलाकों के नागरिक सहमे हुए हैं। वहीं, कठुआ के ग्रामीण पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना से पाकिस्तान को माकूल जवाब देने व सबक सिखाने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed