फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CDS Anil Chauhan visit jammu kashmir chairs high level security meeting in Jammu

CDS in J&K: सीडीएस अनिल चौहान ने जम्मू में की सुरक्षा को लेकर बैठक, सीमा पार से घुसपैठ रोकने पर हुई चर्चा

Sat, 04 Feb 2023 12:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 04 Feb 2023 12:17 AM IST
सार

सीडीएस अनिल चौहान ने शुक्रवार को सीडीएस ने जम्मू में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने यात्रा के पहले दिन कश्मीर में अग्रिम क्षेत्रों और भीतरी इलाकों का दौरा किया।

विज्ञापन
CDS Anil Chauhan visit jammu kashmir chairs high level security meeting in Jammu
CDS in Jammu Kashmir - फोटो : सेना

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने अपने दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को जम्मू में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय के प्रमुख प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने ट्वीट कर बताया कि जनरल चौहान नगरोटा छावनी का दौरा करने के बाद दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन


उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, डीजीपी दिलबाग सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सीडीएस ने सीमा पार से घुसपैठ रोकने, ड्रोन गतिविधियों व हाल में राजोरी व जम्मू में हाल में हुए आईईडी धमाकों समेत सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले वीरवार को सीडीएस ने अपनी यात्रा के पहले दिन कश्मीर में अग्रिम क्षेत्रों और भीतरी इलाकों का दौरा किया, जहां उन्हें फील्ड अधिकारियों द्वारा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एलओसी के साथ एलएसी के हालात की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


जम्मू पहुंचने पर सीडीएस चौहान का वायु सेना स्टेशन जम्मू के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर जी एस भुल्लर ने स्वागत किया। इस बैठक में डीजीपी दिलबाग सिंह, सेना की व्हाइट नाइट कार्प के जीओसी संदीप जैन, सेना की 26 इन्फेंट्री डिविजन के जीओसी गौरव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जम्मू क्षेत्र, मुकेश सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed