फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cctv video of grenade attack in market on Maulana Azad road in Srinagar kashmir

श्रीनगर में भरे बाजार आतंकियों के ग्रेनेड हमले के बाद क्या हुआ, देखें वीडियो

Mon, 04 Nov 2019 07:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Nov 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
cctv video of grenade attack in market on Maulana Azad road in Srinagar kashmir
ग्रेनेड हमला श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों ने सोमवार को फिर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक गैर कश्मीरी खिलौना बेचने वाले की मौत हो गई। 38 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई। 
विज्ञापन


घटना दोपहर 1.20 बजे की है जब आतंकियों ने लाल चौक के पास हरि सिंह स्ट्रीट इलाके के गोनीखान बाजार में भीड़ को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा। इससे 39 लोग घायल हो गए। इन्हें तत्काल पास के एसएमजीएस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रिंकू सिंह (40) ने दम तोड़ दिया। दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहां यह घटना हुई वहां काफी संख्या में रेहड़ी वाले दुकान लगाए हुए थे। साथ ही खरीदारों की भी भीड़ थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर घटना की जानकारी हासिल की। साथ ही आस पास के इलाकों को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया ताकि आतंकियों को दबोचा जा सके। लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ  है कि आतंकी पटरी पर धीरे-धीरे लौट रही जिंदगी को दुबारा पटरी पर लौटने नहीं देना चाहते। इसलिए वह लोगों को निशाना बनाते हुए दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं।          

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
हमले की सीसीटीवी फु टेज हासिल कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी की गई सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर धमाका देखने को मिल रहा है और उसके बाद पैदा हुए हालातों का मंजर भी देखने को मिल रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द उनके हाथ अहम सुराग लगेंगे। 

घटना के बाद बढ़ाई सुरक्षा
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। विभिन्न नाकों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। हर आने जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पैदल राहगीरों की भी तलाशी ली गई। 

घायलों में तीन एसएसबी की डेल्टा कंपनी के जवान भी
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस हमले में कुल 19 घायल हुए थे जिसमें से एक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह के तौर पर की है। रिंकू वहां खिलौनों और गुब्बारों का ठेला लगाता था। घायलों में से दो स्थानीय एजाज और फ य्याज अहमद की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

ग्रेनेड हमले
29 अक्तूबर- उत्तरी कश्मीर के सोपोर बस स्टैंड के नजदीक दो ग्रेनेड हमले, 12 से अधिक घायल 
12 अक्तूबर- श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला। एक महिला समेत सात स्थानीय नागरिक घायल 
05 अक्तूबर- अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर किए गए हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 14 लोग घायल 
28 सितंबर- श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ  की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला, 6 घायल 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed