{"_id":"6642a651a1b4fdf06c01ef04","slug":"cbse-class-10th-and-12th-result-declared-jammu-news-c-10-jam1008-359571-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मोबाइल व सोशल मीडिया से बनाई दूरी, मेहनत से सफलता की मुराद हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मोबाइल व सोशल मीडिया से बनाई दूरी, मेहनत से सफलता की मुराद हुई पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-12वीं में 99 फीसदी अंक के साथ शैफाली तो दसवीं में 99.4 फीसदी अंक के साथ आरव रहे अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीबीएसई की ओर से घोषित 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम में विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत का नतीजा पेश किया है। विद्यार्थियों ने एक साल की कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से अपना, अपने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने माना है कि आज के समय में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मोबाइल और सोशल मीडिया सबसे बड़ी बांधा है। ऐसे में पढ़ाई के दौरान इन दोनों से दूरी बनाकर अपनी तैयारी की और वे बेहतर परिणाम हासिल कर सके।
जोधामल हायर सेकेंडरी स्कूल
शहर के जोधामल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा के ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की शैफाली ने 99 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। शैफाली ने हर दिन छह से आठ घंटे तक पढ़ाई की। मोबाइल और सोशल मीडिया पढ़ाई में बांधा न बने, इसके लिए उससे दूरी बनाई। उसने बताया कि मां शिक्षिका और पिता सेना में हैं दोनों से हमेशा पढ़ाई में मदद मिली है। पढ़ाई को लेकर गंभीरता होनी चाहिए। जब भी पढ़ें, जितने भी समय पढ़ें, मन लगाकर पढ़ें। शैफाली का लक्ष्य दिल्ली विश्वविद्यालय से सोशियोलॉजी में उच्च शिक्षा हासिल करना है।
वहीं इसी स्कूल से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी आरव विवेक गुप्ता ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आरव के माता और पिता डॉक्टर हैं जबकि भाई एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। आरव भी डॉक्टर बनना चाहता है। उसने कहा कि नीट की तैयारी शुरू कर ली है। परिवार में सभी डॉक्टर बन लोगों की सेवा कर हैं, मेरा लक्ष्य भी डॉक्टर बनना है। उसने बताया कि 2019 में बड़े भाई ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
वहीं जोधामल पब्लिक स्कूल की नित्या शर्मा ने 10वीं में 98.8, सोहम कलसोत्रा ने 98.8, संध्या गुप्ता ने 98.2 व वादन्या सलाथिया ने 98.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 10वीं कक्षा में कुल 204 छात्रों ने परीक्षा दी जिनमें से 104 ने 90 फीसदी से अधिक, 170 ने 80 फीसदी से अधिक, 193 ने 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।
वहीं, 12वीं कक्षा में 149 छात्रों ने परीक्षा दी। 43 छात्रों ने 90 फीसदी से अंक पाए, 104 ने 80 फीसदी से अधिक, 130 ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। साइंस संकाय में छात्र सुशांत पाधा 98.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रहे। कॉमर्स संकाय में आनंदिता हांडा 97.4 फीसदी अंक लेकर स्कूल टॉपर रहीं।
-- -- -
मॉडल अकादमी की श्रेया शर्मा ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 94.40 फीसद अंक लिए
मॉडल अकादमी के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का 100 फीसदी परिणाम रहा। स्कूल में 12वीं कक्षा के ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की श्रेया शर्मा ने 94.40, इर्तका आफरीन वानी ने 90.8, कैटरीना जॉयस ने 90.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं साइंस स्ट्रीम के अर्नव गुप्ता ने 91.40, प्रणव मैंगी ने 91, राहुल सिंह ने 90.6, जमील अहमद ने 90.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं काॅमर्स संकाय की बुलबुल गुप्ता ने 90.6 फीसदी अंक हासिल किए। दसवीं कक्षा में स्कूल के पीयूष गुप्ता ने 96 फीसदी अंक, माध्वी शर्मा ने 93.8, महिका जमवाल ने 93.8 फीसदी, असद मलिक ने 93.8, असमी गुप्ता ने 93.6, भाविश ने 93.4, जसकीरत सिंह ने 92.6, आयुष ने 92.4, तारुषी शर्मा ने 92.4, अर्थव गुप्ता ने 92.2, आयुष भगत ने 92.2, नातिक भारद्वाज ने 92 फीसदी, अफसाना अल्ताफ ने 91 फीसदी, गुनीव कुमार ने 90.8 फीसदी, रुद्रिंदर सिंह 90 और हरलीन कौर 90 फीसदी अंक हासिल किए है।
-- -- -- -- -- -- -
आरएम पब्लिक स्कूल : 12वीं कक्षा में पल्लवी चौधरी ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए
आरएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 10 और 12वीं के बोर्ड परिणाम में अच्छा प्रदर्शन किया। 10वीं कक्षा के सार्थक शर्मा ने 98 फीसदी जबकि 12वीं कक्षा के ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की पल्लवी चौधरी ने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं साइंस स्ट्रीम के ध्रुव शर्मा, कृष मेंगी, काॅमर्स स्ट्रीम की आकर्षित नंदा 93 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के मोहम्मद आतिफ, साइंस स्ट्रीम के सुमित सलगोत्रा और संदीप कौर ने 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। दसवीं कक्षा से अभिनव 96 फीसदी, माधव ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल से 12वीं में 72 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें पांच ने 93 फीसदी, 11 ने 90 फीसदी और 60 ने 75 फीसदी अंक हासिल किए। 10वीं में 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, दो विद्यार्थियों ने 98 फीसदी, 12 ने 95 फीसदी, 37 ने 90 फीसदी से अधिक, 75 ने 80 फीसदी से अधिक, 102 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।