फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cbse 12th board exam, english subject will have a practical now of twenty numbers

इस बार अंग्रेजी में भी ‘प्रैक्टिकल’ सुनने-बोलने पर मिलेंगे 20 अंक, सीबीएसई ने किए यह बदलाव

Tue, 07 Jan 2020 12:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 07 Jan 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
cbse 12th board exam, english subject will have a practical now of twenty numbers
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के अंग्रेजी के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। अब प्रैक्टिकल तरीके से स्कूल में बाहर से ऑब्जर्वर आकर परीक्षार्थियों की अंग्रेजी बोलने और सुनने की क्षमता परखेंगे। इसके आधार पर उन्हें 20 अंक दिए जाएंगे। वहीं अब तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा 100-100 अंकों की होती थी पर इस बार 80 अंकों की होगी। 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। इसको लेकर बोर्ड की ओर से बीते दिनों एक सर्कुलर जारी किया गया था। 
विज्ञापन


अंग्रेजी विषय में अब 20 अंक एएसएल (एसेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग) के लिए दिए जाएंगे। यानी इसमें परीक्षार्थी के अंग्रेजी सुनने और बोलने की जांच होगी। यह जांच बाहरी विद्यालयों के शिक्षक करेंगे। इन बदलावों को 2020 की बोर्ड परीक्षा में लागू किया जाएगा। वहीं इस बार अंग्रेजी विषय में नॉवेल हटा दिया गया है। अब नॉवेल से संबंधित प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। इस बार प्रोज और पोएट्री दोनों से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। पोएट्री में तीन और प्रोज में दो चैप्टर जोडे़ गए हैं। 
विज्ञापन


अंगेजी समझने का विषय
निजी स्कूल की सीबीएसई की अध्यापिका सीमा शर्मा ने बताया कि कंप्रीहेंसन और नोट मेकिंग पूछी जाएगी। इससे छात्रों को काफी आसानी होगी। इस बार विकल्प वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही सुनने और बोलने की क्षमता पर परीक्षार्थियों को 20 अंक मिलेंगे। अंग्रेजी रटने का नहीं बल्कि समझने वाला विषय है। परीक्षा में समझ कर प्रश्न का उत्तर देंगे तो अच्छे अंक आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा सीबीएसई अंग्रेजी विषय का पैटर्न 

सेक्शन ए - रीडिंग 
इस सेक्शन में 12 अंकों का कंप्रीहेंसन और आठ अंकों की नोट मेकिंग पूछी जाएगी। 

सेक्शन बी- राइटिंग
इस सेक्शन में नोटिस बनाना, इविटेशन, एडवरटाइजिंग लिखना, एडिटर के नाम पत्र, स्पीच लिखना या डिबेट तैयार करना, कंप्लेन लेटर, रिपोर्ट, ऑडर प्लेसिंग लेटर पूछे जाएंगे।

सेक्शन सी-टेक्स्ट बुक
इस सेक्शन में दो किताब फ्लेमिंगो और विस्टास, शॉर्ट टाइप प्रश्नों की संख्या सात होगी। जिनमें से पांच का जवाब देना होगा। वहीं दो प्रश्न लांग टाइप होंगे। इनमें से भी फ्लेमिंगो से छह और विस्टास से छह प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed