फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cbi started investigation in fake gun licence case in jammu kashmir

J&K: फर्जी गन लाइसेंस मामले की जांच शुरू, सीबीआई की एफआईआर की कॉपी विजिलेंस के पास पहुंची

Fri, 19 Oct 2018 02:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 19 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
cbi started investigation in fake gun licence case in jammu kashmir
- फोटो : फाइल

सीबीआई ने फर्जी गन लाइसेंस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की एफआईआर की कॉपी भी विजिलेंस के पास पहुंच गई है। राजस्थान पुलिस की एटीएस के आग्रह पर केस को ट्रांसफर किया गया है। राजस्थान एटीएस ने जम्मू-कश्मीर के आईएएस अधिकारी के भाई को फर्जी गन लाइसेंस घोटाले में पकड़ा था।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित सीबीआई ने रणबीर पिनल कोड (आरपीसी), 3/25 आर्म्स एक्ट, भ्रष्टाचार निरोधक विशेष धाराओं के तहत केस दर्ज किया। राजस्थान पुलिस के महानिदेशेक ओपी गल्होत्रा की सिफारिश पर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। नवंबर महीने में इस घोटाले का पर्दाफाश किया गया था।
विज्ञापन


केस के अनुसार वर्ष 2012 से 2016 तक जम्मू कश्मीर के डोडा, रामबन, उधमपुर जिले से 1 लाख 43 हजार लाइसेंस जारी किए गए। पूरे राज्य से 4 लाख 29 हजार के करीब लाइसेंस जारी हुए। इस मामले में एटीएस ने 52 लोगों को पकड़ा। गुड़गांव से आईएएस अधिकारी के भाई व अन्य लोगों को पकड़ चुकी है। छापे के दौरान 40 लाख रुपये भी जब्त किए गए। सेना, नेवी, एयरफोर्स व अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को यह लाइसेंस जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपवाड़ा और उधमपुर से भी फर्जी लाइसेंस का भंडाफोड़ राज्य गृह विभाग कर चुका है। सेना को भी पत्र लिखा गया है, फिलहाल उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया है। जम्मू-कश्मीर विजिलेंस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। मामला अन्य राज्यों तक फैला होने के कारण राज्य गृह विभाग ने भी केस को सीबीआई के हवाले करने की सिफारिश की थी। सूत्रों के अनुसार पंजाब, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में रैकेट फैला हुआ है। एटीएस ने छापे के दौरान फर्जी मोहरे, सेना के जवानों के फार्म आदि भी जब्त किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed