{"_id":"62f775b3bd5b8a56ac7a4e68","slug":"cbi-arrests-revenue-department-official-for-taking-bribe-in-mira-sahib-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Bribe Case: सीबीआई ने रिश्वत लेते राजस्व विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Bribe Case: सीबीआई ने रिश्वत लेते राजस्व विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार
Sat, 13 Aug 2022 03:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 13 Aug 2022 03:28 PM IST
सार
सीबीआई ने राजस्व विभाग के अधिकारी को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज जम्मू के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाना है।
विज्ञापन
घूस
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला जम्मू के मीरां साहिब में शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक गिरदावर (कानूनगो के समकक्ष राजस्व विभाग के अधिकारी) को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपित गिरदावर अजय कुमार ने शिकायतकर्ता से उसके स्वामित्व वाली भूमि के संबंध में फर्ज जारी करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की थी।। रिश्वत की राशि दो किस्तों में दो-दो रुपये में दी जानी थी। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रुपये की रिश्वत मांगते व लेते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान करीब 2 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को आज जम्मू के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाना है।
विज्ञापन