{"_id":"cb450fc03ca89cb5f2070da1df9b4855","slug":"cbcs-implement-approved-in-central-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने को मंजूरी
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Mon, 09 Nov 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागला (राया सुचानी) जिला सांबा में रविवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) की छठी एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन
इसमें प्रमुख रूप से सीयू के सभी कोर्सों में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के मानदंडों के तहत च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को लागू करने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी विभागों में सीधी पीजी प्रोग्राम और बीवोक (रिटेल मैनेजमेंट एंड ट्रैवल टूरिज्म) को शुरू करने पर सहमति जताई गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अशोक आइमा ने शिक्षा में गुणवत्ता को बरकरार रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों को विकसित करने पर भी काम किया जाए।
विज्ञापन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के लिए कई विषयों को शुरू किया गया है। इन्हें अपनाकर युवा बेहतर कैरियर की तलाश कर सकते हैं।
बैठक में कम्यूनिटी कालेज (ब्यूटी एंड वेलनेस) को शुरू करने के साथ इवेयूलेशन पैटर्न और प्रश्न पैटर्न को भी मंजूरी दी गई। काउंसिल सदस्यों ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अर्थ, स्पेस साइंस और नैनो टेक्नालाजी पर शोध के क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नए क्षेत्रों को विकसित करके विज्ञान के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सकता है। बैठक में प्रो. देवराज, प्रो. वरुण साहनी, प्रो. मोहम्मद मियां, प्रो. शिव पुरी, प्रो. राज नेहरू, प्रो. बीएल कलसोत्रा, प्रो. एसके खोसा, प्रो. मनोज धर, जीत सिंह, प्रो. लोकेश वर्मा, डा. जीके सहगल आदि मौजूद रहे।