फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   caso launched in two villages of shopian jammu kashmir

J&K: शोपियां के दो गांवों को घेरकर चलाया कासो, भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों पर हुआ भारी पथराव

Sun, 09 Sep 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Sep 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
caso launched in two villages of shopian jammu kashmir
- फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दो गांवों को घेरकर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने सुरक्षा बलों पर भारी पत्थरबाजी की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर कासो स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि दनगाम क्षेत्र के टकीपोरा व रोनीपोरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर दोपहर में दोनों गांवों को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। आपरेशन शुरू होते ही युवा सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी होने लगी। स्थिति को बिगड़ती देख सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे काफी देर तक इलाके में तनाव बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed