{"_id":"5a11b40b4f1c1b69678bcb44","slug":"caso-launched-by-security-forces-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पुलवामा में चलाया कासो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पुलवामा में चलाया कासो
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के सांबीपोरा इलाके में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के सांबीपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर कासो शुरू किया हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इस संयुक्त तलाशी अभियान में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की टीम भी शामिल है। आपकों बता दें कि रविवार रात को ही सुरक्षा बलों के द्वारा बडगाम में आतंकियों की सूचना के बाद लगाए गए नाके के दौरान तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों आतंकियों की पहचान मोहम्मद मकबोल मल्ल, गौहर अहमद और आजाद अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी घाटी के स्थानीय आतंकी थे और ये पुलवामा के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों के पास से एक पिस्तौल, एक एसएलआर और तीन हाथ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन