{"_id":"5997d5e04f1c1b62568b48db","slug":"caso-in-shopian-of-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के शोपियां में सेना ने की भारी घेराबंदी,आतंकियों की तलाश में चला कासो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के शोपियां में सेना ने की भारी घेराबंदी,आतंकियों की तलाश में चला कासो
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आपरेशन आलआउट के तहत आतंकियों के सफाये के लिए सुरक्षा बलों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार को भी आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के दस गांवों में कॉर्डन एंड सर्च आपरेशन (कासो) चला रखा है। गांवों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आतंकियों के छिपे होने की उन्हें सूचना मिली थी। इसी आधार पर दंगाम, वंगाम, जैनपोरा, मंतरीबुग, चाकुरा, टकिपोरा, रतनीपोरा और इसके साथ लगते कई गांवों में आतंकियों की तलाश के लिए कॉर्डन एंड सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह साझा अभियान जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन द्वारा चलाया गया। उन्होंने कहा कि तलाश अब भी जारी है, लेकिन इन गांवों में आतंकवादियों के मौजूद होने का कोई सुराग अभी हाथ नहीं लगा है। अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के अलावा दक्षिण कश्मीर में ही पांच अन्य इलाकों में भी आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन