{"_id":"5c9bd370bdec2256d212a85d","slug":"caso-in-kulgam-jammu-kashmir-protesters-threw-petrol-bomb-on-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका पेट्रोल बम, कासो के दौरान भड़की हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका पेट्रोल बम, कासो के दौरान भड़की हिंसा
Thu, 28 Mar 2019 01:18 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले के कुगेर क्षेत्र में कासो के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम फेंका। इससे एक गोशाला में आग लग गई। हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान फैजान अहमद और सुहैल नजीर भट के रूप में हुई है।
इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों की ओर से बुधवार शाम को इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। जैसी ही कार्रवाई शुरू हुई तो लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया।
आंसू गैस के गोले दागने के बाद भी स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो सुरक्षा बलों को बचाव के लिए फायरिंग करनी पड़ी। पीएचसी कोइमोह के डॉक्टर ने बताया कि फैजान को दाहिने कंधे जबकि सुहेल को बाईं जांघ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए हड्डी और संयुक्त अस्पताल बरजुल्ला श्रीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने गांव में एक गोशाला को जला दिया। पुलिस का कहना है कि सेना और पुलिस की संयुक्त टीम पर एक पेट्रोल बम फेंका गया था जिससे आग लग गई। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार युवकों को गोली लगने की कोई जानकारी नहीं है। पूर्व विधायक अब्दुल मजीद लारमी ने इसकी निंदा की और कहा कि सुरक्षाबलों को ताकत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।