{"_id":"5eb85fe92ea9e658fe7a39af","slug":"caso-in-baramulla-on-the-presence-of-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की मौजूदगी पर बारामुला में कासो, पुलवामा में भी मोबाइल सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की मौजूदगी पर बारामुला में कासो, पुलवामा में भी मोबाइल सेवा शुरू
Mon, 11 May 2020 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 May 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
caso
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार की देर रात उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में कासो चलाया गया। जिले के डेलिना इलाके के राथर मोहल्ले में आतंकियों के होने की सूचना मिलते ही बारामुला पुलिस, 52 राष्ट्रीय राइफल्स तथा 53 बटालियन सीआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई। मोहल्ले के सभी प्रवेश तथा निकास वाले रास्ते बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
इस बीच हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद ठप मोबाइल सेवा पुलवामा में भी बहाल कर दी गई। लेकिन पूरी घाटी में अब भी मोबाइल इंटरनेट तथा एसएमएस सेवा ठप रही। ज्ञात हो कि नायकू के मारे जाने के बाद पूरी घाटी में मोबाइल सेवा ठप कर दी गई थी।
विज्ञापन
धीरे-धीरे शनिवार तक पुलवामा को छोड़कर अन्य जिलों में मोबाइल सेवा शुरू कर दी गई थी। रविवार को पुलवामा में भी मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही मोबाइल इंटरनेट तथा एसएमएस सेवा भी बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन