फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Case of disproportionate assets registered against animal husbandry worker

Jammu News: पशुपालन कर्मी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

विज्ञापन
Case of disproportionate assets registered against animal husbandry worker
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पशुपालन विभाग के कर्मचारी मुश्ताक अहमद डार निवासी गस्सू बाटापोरा हजरतबल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक चल-अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

सत्यापन के दौरान, यह पता चला कि संदिग्ध के पास करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति है, जिसमें गस्सू बाटापोरा में दो आलीशान मकान, मुख्य बाज़ार गस्सू बाटापोरा हज़रतबल में एक तीन मंजिला दुकान, गस्सू बाटापोरा और हदूरा के आसपास के इलाकों में स्थित ज़मीन का एक बड़ा हिस्सा, एक लग्जरी कार शामिल है। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पुलिस एसीबी श्रीनगर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद, सक्षम माननीय न्यायालय से उचित तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद, कार्यकारी मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में अभियुक्तों के तीन आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed