फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Case filed against two employees for misusing government funds

Jammu News: दो कर्मियों पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला दर्ज

विज्ञापन
Case filed against two employees for misusing government funds
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने वर्ष 2020-21 में पर्यटन निदेशालय, कश्मीर के लेखा अनुभाग में सरकारी धन के दुरुपयोग और जेएंडके पेसिस में छेड़छाड़ के संबंध में एक मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

एक लिखित शिकायत प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा एक प्रारंभिक जांच की गई जिसमें पता चला कि लेखा अनुभाग में तैनात लोक सेवकों जावेद अहमद भट, कनिष्ठ सहायक (तत्कालीन प्रभारी बिल क्लर्क) और तौसीफ दिलशाद जरगर, एमटीएस (तत्कालीन बिल क्लर्क के सहायक) ने सरकार के संवेदनशील सॉफ्टवेयर जेएंडके पेसिस में धोखाधड़ी से हेरफेर किया। उन्होंने उन वैध एजेंसियों के खाता नंबर बदल दिए जिनके पक्ष में भुगतान देय थे, और उन्हें अपने या अपने करीबी रिश्तेदारों के बैंक खाता नंबरों से बदल दिया। इस हेराफेरी के माध्यम से अभियुक्तों ने सरकारी धन को अपने और अपने परिवार के सदस्यों के खातों में अवैध रूप से स्थानांतरित करने में मदद की जिससे लाखों रुपये की सार्वजनिक धनराशि का दुरुपयोग हुआ।
विज्ञापन

जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त लोक सेवकों ने अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग करके और एक-दूसरे तथा अन्य लोगों के साथ सुनियोजित षड्यंत्र के तहत, सरकारी खजाने की कीमत पर धोखाधड़ी से खुद को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जावेद अहमद भट, जूनियर सहायक (तत्कालीन प्रभारी बिल क्लर्क) निवासी शेख मोहल्ला, ब्रेन, निशात श्रीनगर, तौसीफ दिलशाद जरगर, एमटीएस (तत्कालीन बिल क्लर्क के सहायक) निवासी चौदरीगुंड, शोपियां और जेएंडके पेसिस में हेराफेरी और जालसाजी में शामिल अन्य के खिलाफ दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed